Site icon Sabki Khabar

रोसड़ा के मब्बी चौक पर दिनदहाड़े बड़ी वारदात; यूनिक कंप्यूटर दुकान से 55 हजार नकद और लैपटॉप लूटकर 3 अपराधी फरार।

रोसड़ा/समस्तीपुर:
बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान में दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ अपराधियों ने गनपॉइंट पर -धमकाकर दुकान से लगभग 55 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुकान मो. हसमत (पिता – मो. निजाम) की है। दिन दहाड़े हुई इस दुस्साहसिक घटना से स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम
​घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दुकान और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों के भागने के रूट और उनकी पहचान पुख्ता की जा सके।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version