कुर्सी की लड़ाई में ,बच्चो के भविष्य दांव पर, वक्तम के सामने लिखतम फेल।

के.के. शर्मा / रिपोर्टर।
समस्तीपुर जिला के रोसडा़ शहर संत कबीर रामजीवन मूसा नायक महिला महाविद्यालय में वर्चस्व के अधिकारियों के निर्देश का नहीं हुआ पालन। दो गुटों में वर्चस्व को लेकर विद्यालय में लगा ताला। बताया जा रहा है संत कबीर रामजीवन मूसा नायक महिला महाविद्यालय रोसरा के वर्तमान प्राचार्य रामकरण महतो और राम आश्रय प्रसाद यादव के बीच विवाद चल रहा है।

बता दें कि रोसड़ा संत कबीर  रामजीवन मूसा नायक महिला महाविद्यालय में प्राचार्य  पद की नियुक्ति   30 मई 2020 को शासी निकाय एवं प्रबंध समिति के बैठक में  निर्णय लिया गया की  कॉलेज प्राचार्य  रामकरण महतो को नियुक्त किया जाता है।

जिसका बाकायदा   शासी निकाय  प्रबंध समिति के बैठक के दौरान पत्रांक LN NO,R18  पत्र जारी कर  कॉलेज एवं विभाग के सभी कार्यालय को सूचना दिया गया।

कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य रामकरण महतो ने बताया कि कॉलेज में राम आश्रय प्रसाद यादव  ने एडमिशन का पैसा गबन कर दिया जिसको लेकर आज कॉलेज के अध्यक्ष श्री महंथ विद्यानंद शास्त्री जी के साथ कॉलेज गया तो कॉलेज में आश्रय प्रसाद यादव के द्वारा
कॉलेज से फाइल गायब किया जा रहा था साथ ही कार्यलाय में ताला मार दिया गया था जिसे देखते हुए अध्यक्ष ने कॉलेज के मेन गेट में ताला लगा दिया गया है।
वही राम आश्रय प्रसाद यादव  से उनके पक्ष जानने के लिए दूर भाष पर संपर्क करने का प्रायास किया गया सम्पर्क नही होने केे कारण उनकी पक्ष नहीं रखा गया है

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *