
अमित गुप्ता की रिपोर्ट।
रोसड़ा/समस्तीपुर, :डॉ.हरिओम शाही जी के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन। भारतीय जनता पार्टी रोसड़ा नगर मंडल अध्यक्ष मोहन पटवा के अध्यक्षता में पुर्व शिक्षा मंच के अध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष डॉ.हरिओम शाही जी के असामयिक निधन पर शोक सभा स्थानीय भरत दास मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
शोक सभा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार झा ने प्रो शाही जी के कार्यों को एक सांगठनिक कौशल के सुझबुझ वाले कार्यकर्ता के रूप में मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला उपाध्यक्ष तक विभिन्न भुमिकाओं में रहकर भाजपा परिवार को बढ़ाने में अपनी भुमिका अदा की। वे एक कार्यकर्ता ही नहीं एक व्याख्याता के रूप में व्यक्ति निर्माण कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा की।

आज हम लोगों के बीच नहीं रहे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा को शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं भगवान से उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में साहस प्रदान करने की प्रार्थना किया। शोक सभा में अशोक सिंहा, जिला प्रवक्ता अनिषराज, जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी महतो,नगर महामंत्री राजेश साह, नगर उपाध्यक्ष पंकज सिंह, मनोज झा,भरत पासवान, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष संजू देवी, किरन झा, किरन ठाकुर,रंजन सिंह, विजय कुमार निराला, गौतम झा, अंकित कुमार, एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

![]()
















Leave a Reply