मोतीपुर मुरली अमृत सरोवर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

समस्तीपुर – रोसरा प्रखंड के मोतीपुर मुरली अमृत सरोवर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मुखिया श्रीमती प्रेमा देवी जी ने की। इस अवसर पर, समस्तीपुर जिला के उप विकास आयुक्त, निर्देशक समस्तीपुर ग्रामीण विकास विभाग,मनरेगा डीपीओ, स्कूटी भी इंजीनियर, प्रखंड विकास पदाधिकारी रोसरा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रोसरा, जेई मनरेगा रोसरा, पीटीए रोसरा, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में योग शिक्षक ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया और उपस्थित लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया। सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता भी बढ़ाता है।
मुखिया श्रीमती प्रेमा देवी जी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया और नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। क्योंकि योग, मन और तन को स्वस्थ रखता है, साथ ही मानसिक तनाव भी कम करता है।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *