दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड में मनरेगा मजदूर विकास संगठन द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 22 मार्च को होने वाले जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है।
संगठन की ओर से राज्य के सभी जिलों में मनरेगा मजदूर विकास संगठन के कार्यकर्ताओं एवं संगठन से जुड़े मजदूरों के बीच कोरोना से बचाव के उपायों के संबंध में जन जागरण अभियान चलाया गया। संगठन की ओर से कोरोना से बचाव के लिए साबुन व सेनेटाइजर भी वितरित किया गया। संगठन से जुड़े प्रत्येक जिले के कार्यकर्ताओं एवं मजदूरों द्वारा 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
प्रधान मंत्री श्री मोदी के आह्वान के मद्देनजर सिर्फ सभी जिला मुख्यालयों में ही नहीं , प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी कोरोना भगाओ जन जागरण अभियान चलाया गया।
प्रखंड प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह….की देख रेख में कोरोना से बचाव के लिए जान जागरण अभियान चलाया गया।
बलवंत चौधरी (बेगूसराय) (बेगूसराय) : छौड़ाही एवं खोदाबंदपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घूम-घूम कर अखबार बेचने वाले कर्मयोगी अरविंद कुमार महतो को उनके पट्टीदारों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। इस संदर्भ में कर्मयोगी ने छौड़ाही ओपी में प्राथमिकी दर्ज करवाया है। जिसमें कहा गया है कि वह आधा अखबार बेचकर नाश्ता हेतु […]
बलवंत चौधरी (बेगूसराय) (बेगूसराय) : खोदाबंदपुर प्रखंड के सागी पंचायत के नारायणपुर गांव के जनवितरण प्रणाली के डीलर सुरेश कुमार यादव द्वारा राशन कार्ड धारियों को राशन देने में घटतौली करने एवं विरोध करने पर उपभोक्ताओं के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करने पर उतारू हो जाने की खबर के बुधवार को दैनिक जागरण […]
सुधांशु कुमार की रिपोर्ट। दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र के बधौनी से मोडगाह पेट्रोल पम्प तक प्रशासन द्वारा लॉक डाउन को देखते हुए आज पेट्रिलिग किया गया साथ ही बहेड़ी थाना के पुलिस बल द्वारा लोगो को बार- बार आग्रह किया जा रहा है की घर से बाहर ना निकले अपने अपने घर में […]