विभूतिपुर(समस्तीपुर) बिहार सरकार पंचायत के विकास के लिए वार्ड विकास को प्रथम प्राथमिकता देते हुए सात निश्चय योजना के तहत वार्ड सदस्यों को अलग से अधिकार दिया है, परंतु कुछ पंचायतों के मुखिया द्वारा वार्ड सदस्यों के वार्ड क्षेत्र में विकास कार्य के अधिकारों को हड़पते हुए अपना अधिकार जमाया जाता है। जिसका जीता- जागता उदाहरण प्रखंड का कल्याणपुर उत्तर पंचायत है। इसी कड़ी में वार्ड संख्या सात की वार्ड सदस्य ममता देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देते हुए शिकायत की है कि पंचायत की मुखिया रिंकू कुमारी वार्ड विकास योजना में अपनी मनमानी करती है। मेरे वार्ड में सात निश्चय योजना के तहत रामस्वार्थ राय के बथान के नजदीक से लालो राय के घर तक खरंजा सड़क में पीसीसी कार्य होना था। जिसे राजनीतिक विद्वेष के कारण दूसरे योजना के द्वारा निर्माण कार्य करने की तैयारी मुखिया कर रही है।आपको बता दें कि वार्ड सदस्य के शिकायत के बावजूद भी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया है।
अशोक कुमार /समस्तीपुर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर सकरा तरूनिया मैदान के समीप सीएनसी कंपनी के द्वारा एस एच 88 पर लगाए गए डिवाइडर में दलसिंहसराय की ओर से आ रही टोयोटो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना तेज था कि इसका आवाज 1 किलोमीटर रेंज में गूंजा उठा।यह […]
बलवंत चौधरी (बेगूसराय) (बेगूसराय): प्रखंड के मक्का उत्पादक किसान इन दिनों नीलगाय और जंगली सूअर के उत्पात से काफी परेशान हैं नीलगाय और सूअरों ने दर्जनों एकड़ मक्का फसल को तहस-नहस कर दिया है । बुधवार को भी छौड़ाही के सुरेश महतो के मक्का फसल बर्बाद कर दिया गया। आगात मक्का की फसल इसके […]
अररिया से ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट। कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिये भारत सरकार द्वारा किये गये लॉकडाउन से आनलोगों का रोजगार ठप पड़ गया है। ये लॉकडाउन आमलोगों के हित के लिये है, कोरोना संक्रमण पर हम सोशल और फिजिकल डिस्टेंस का पालन कर ही विजय पा सकते हैं। इस दौरान गरीब […]