बलवंत कुमार चौधरी (बेगूसराय)
बेगूसराय : ये हैं मधुबनी निवासी पवन साह। यह कर्नाटक के बैंगलोर से पैदल यात्रा कर घर जाने के क्रम में भटकते हुए छौड़ाही बाजार पहुंचे। यहां खड़े छौड़ाही पुलिस बल इनके बैंगलोर से आने की बात सुन मदद करने के बदले भाग निकली। कई बार मेडिकल टीम को फोन किया गया लेकिन वह भी नहीं आ सका। ग्रामीणों ने भूखे प्यासे पवन जी को खाना पानी दे एक मालवाहक ट्रक पर चढ़ा मधुबनी के लिए रवाना किया। पवन साह का कहना था की मालिक ने काम से निकाल दिया। पैदल चलते चलते यहां तक पहुंचे हैं। पांच दिन से कुछ खाया पिया नहीं हैं। हम अछूत हैं क्या।
उन्होंने बताया कि रास्ते में कोई भी मदद करने को तैयार नहीं हुआ। पानी तक चापाकल पर पीने नहीं दिया गया था। छौड़ाही के लोगों ने काफी मदद की है। खाना पानी दे कर घर जाने की भी व्यवस्था करवा दिया गया है।
2,517 total views, 3 views today