समस्तीपुर। वारिसनगर ब्लॉक के जदयू प्रखंड सचिव सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार साह के द्वारा संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेदकर की जयंती के अवसर पर अपने निवास स्थान अकबरपुर में मथुरापुर पंचायत के करीब 200 से अधिक गरीब असहाय लोगों के बीच चावल,आलू, प्याज, दाल, सरसो तेल,नमक आदि का पैकेट बनाकर वितरित की गई।
वितरण के अवसर पर सरपंच ने बताया कि इस समय देश मे लॉकडाउन लगा हुआ है लोग घर से बाहर नही निकल रहे हैं। चाय,पान बेचने वाले के अलावा रोज मजदूरी करने वालों के घरों में भुखमरी की नौबत आ गई है।
गरीब गुरबा लोग एक वक्त की खाने के लिए मोहताज हो गये हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय पूर्व पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार साह ने इस तरह का कार्य करके बहुत बड़ा पुण्य का काम किया है। इधर ओएसडी संजय कुमार,मथुरापुर ओपी के थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने भी काफी सराहना की है। इतना ही नही इन लोगों ने भी अपने हांथों से गरीब और असहाय लोगों को राहत का पैकेट दिया।
गरीब असहाय लोगों में रेशमा देवी,जटहु शर्मा,सौदागर दास,रविंद्र दास, रामचन्द्र राम,सुनिल दास,खोखा महतो,रामनाथ शर्मा, संजय राम,महेश्वर राम,विनोद राम,राजन महतो,संतोष महतो,जीवछ राम, अकलू राम,तेतरी देवी,रेणु देवी,मिंटू दास,कैलाश दास समेत 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल हैं।
वितरण में सरपंच विष्णु देव शर्मा,सुक्कन दास,मोहन दास,मुकेश कुमार मंडल, मोहन सिंह,विजय कुमार राउत आदि लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ईधर गरीब और असहाय लोगों ने राहत पैकेट लेने के बाद गरीबों के मसीहा संतोष कुमार साह को दुआएं दे रहे थे।
ब्यूरो रिपोर्ट : बलवंत कुमार चौधरी (बेगूसराय) : बेगूसराय : कोरोना वायरस एक दूसरे एक से दूसरे व्यक्ति में प्रवेश कर द्रूत गति से समूचे विश्व में कहर मचा रहा है। गांव देहात तक इसकी घुसपैठ हो चुकी है। तमाम तरह के आयोजन यथा खेल सिनेमा आदि बंद कर दिए गए हैं। लेकिन कुछ नेता […]
सतीश कुमार यादव की रिपोर्ट। समस्तीपुर जिला के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं व खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी इन दिनों चरम सीमा पर है। कालाबाजारी करने वाले व्यवसायियों की मनमानी के सामने आम जनता बेबस नजर आती दिख रही है एक तरफ पूरे विश्व में आपदा से हाहाकार […]
बलवंत चौधरी (बेगूसराय) (बेगूसराय) : रीढ़ की हड्डी टूटने पर कई माह से गंभीर स्थिति में बिस्तर पर पड़े मरीज को अगर मर्ज की दवा नहीं मिली तो उसकी क्या स्थिति हो सकती है। यह कल्पना कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन, इसी दर्द से गुजर रहे हैं छौड़ाही बाजार निवासी सुखदेव शर्मा। दर्द […]