प्रधानमंत्री के आह्वान पर 15 दिन से मां दुर्गा सेवा समिति कामाक्षीपाल्या बैंगलोर कर रहा सैकड़ों लोगों के भोजन की व्यवस्था।

बलवंत चौधरी (बेगूसराय)
(बेगूसराय) :  देश के विभिन्न प्रांतों में काम की तलाश में गए उत्तर भारत के गरीब मजदूर परिवार लॉकडाउन के कारण फस गए हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान पर ये लोग जो जहां है वहीं रह रहे हैं। कोरोना महामारी से बचने एवं अन्य लोगों को बचाने हेतु लोग लॉक डाउन का स्वेच्छा से पालन करते हुए अपने कमरे पर साथियों और परिजनों के साथ हैं।

लेकिन इन लोगों को भोजन की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को भोजन की व्यवस्था कराने का आह्वान किया तो उत्तर भारत के युवाओं का एक संगठन मां दुर्गा सेवा समिति कामाक्षी पाल्या बैंगलोर ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर विगत 15 दिनों से बेंगलुरु शहर के विभिन्न इलाकों में इच्छुक लोगों को भोजन सामग्री पहुंचाना प्रारंभ कर दिया।

मां दुर्गा सेवा समिति कामाक्षी पाल्या बेंगलुरू के सचिव समस्तीपुर जिले के विद्यापति प्रखंड के आलमपुर सिमरी गांव के मूल निवासी पंडित भुवनेश्वर झा के पुत्र मणिकांत झा बताते हैं

कि विगत 15 दिन से माँ दुर्गा सेवा समिति के सदस्य मणि कांत झा, राजकुमार चौधरी, गिरधर ओझा, प्रमोद सिंह,  सुनील ठाकुर, चन्दन, वीपीन , लक्ष्मी चौधरी, विनोद, सुशील, अमित, विक्की, राजू सिंह अनिल, अजय, अभिषेक शशिकांत शर्मा , जितेन्द्र झा  एवं अन्य सभी सदस्य भोजन सामग्री यथा चावल, आटा, सरसों तेल, मसाला, नमक, दियासलाई, बिस्कुट आदि की पैकिंग कर बेंगलुरु के विजयनगर, अंजनानगर, मोडलपाल्या, कामाक्षीपाल्या , बशेश्वर नगर , पीनीया , सिंगुरकट्टै, रंगनाथपुरा, कमलानगर , सोमनहल्लीे एवं इसके आसपास इलाकों में रोज सैकड़ों लोगों को पहुंचाते हैं। इन लोगों से  हाल चाल लेते हैं।

उनका सुख-दुख बांटते हैं जिससे कि वह अवसाद ग्रस्त भी ना हो । अन्य जरूरी चीजों को भी उपलब्ध  कराया जाता है। इन लोगों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु लॉक डॉउन का पालन करते हुए अपने अपने घरों में बने रहने  के लिए भी जागरूक किया जाता है। उत्तर भारत के युवाओं के इस संगठन के इस  प्रयास की लोगों ने काफी तारीफ की है।

विद्या कांत झा, नीरज कुमार, प्रशांत कुमार ठाकुर, आलोक कुमार, राहुल कुमार आदि बुद्धिजीवियों ने समस्तीपुर बेगूसराय समेत उत्तर भारत के विभिन्न जिलों के युवाओं के संगठन मां दुर्गा सेवा समिति कामाक्षी पाल्या बैंगलोर के इस मानव सेवा कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *