समस्तीपुर जिला के दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के दलसिंह सराय वार्ड नंबर 1 में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार दलसिंह सराय वार्ड नंबर एक निवासी विरेन्द्र प्रकाश बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे । उसी दौरान उनके पड़ोसी अजीत कुमार झा मनोज झा गोविंद झा एवं चार पांच अज्ञात लोग उन पर हमला कर दिए। हमला के दौरान विरेन्द्र प्रकाश की पैर टूट गया।
वहां के स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें दलसिंह सराय अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। वहां के डॉक्टरों द्वारा इलाज करने के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जहां घायल का इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल समस्तीपुर के डॉक्टर द्वारा समस्तीपुर नगर थाना को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच कर पुलिस द्वारा फर्द बयान दर्ज किया गया। जिसमें अजीत कुमार झा मनोज कुमार झा गोविंद झा द्वारा पीट पीटकर पैर तोड़ने एवं घायल कर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।।
घायल विरेन्द्र प्रकाश का कहना है कि दिन में गोविंद का उनके मित्र के साथ विवाद हुआ था। जिसकी भनक तक विरेन्द्र प्रकाश को नहीं थी। कार्यवश विरेन्द्र प्रकाश अपने मित्र से मिलने के बाद घर वापस आ रहे थे उसी दौरान सभी अभियुक्त लाठी-डंडे एवं लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया।
2,971 total views, 2 views today