खगरिया :- जिले में अप्रैल माह में एक सप्ताह के अंदर दो बार तेज आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि मक्का, सूर्यमुखी सहित आम एवं लीची की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
मौसम की बेरुखी ने किसानों की एक तरह से कमर तोड़ दी है।
किसान अपने खेत मे फसल दिखाते हुए।
किसानों की फसल बर्बादी को देखते हुए विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के युवा नेता साकेत सिंह गुड्डू ने सरकार से जिला के किसानों की क्षति का आकलन कर जल्द मुआवजा देने की मांग की है।
साकेत सिंह गुड्डू की फोटो।
साकेत सिंह गुड्डू ने कहा कि तेज आंधी ,बारिश और ओलावृष्टि से जिले के किसानों की फसल को व्यापक क्षति हुई है। मक्का, सूर्यमुखी के साथ-साथ आम व लीची की फसल तो काफी बर्बाद हो गई है।
वही रालोसपा नेता ने कहा कि इस इलाके के किसानों की पूरा अर्थ व्यवस्था खेती पर ही निर्भर है ऐसे में फसलों के व्यापक नुकसान किसानों की कमर तोड़ दी है। कहा कि एक तो कोरोना वायरस को लेकर देश के सभी नागरिक परेशान हैं, साथ ही देश के किसान भी परेशान हैं।
दूसरी तरफ मौसम की बेरूखी ने सब कुछ चौपट कर दिया है। उन्होंने सरकार से क्षति का आकलन कर जल्द मुआवजा देने की मांग की है ताकि किसान को मदद मिल संके।
बलवंत चौधरी बेगूसराय जिले के तेघरा अनुमंडल से विगत 6 अप्रैल को एक जगह के एक साथ 11 धर्म प्रचार करने वाले जमातीओं को शक के आधार पर वहीं के एक मदरसे में रखा गया था। अब उन जातियों में से चार जमाती की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जत्थे मे शामिल एक […]
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट:- आवेदन की फोटो। विभूतिपुर(समस्तीपुर) बिहार सरकार पंचायत के विकास के लिए वार्ड विकास को प्रथम प्राथमिकता देते हुए सात निश्चय योजना के तहत वार्ड सदस्यों को अलग से अधिकार दिया है, परंतु कुछ पंचायतों के मुखिया द्वारा वार्ड सदस्यों के वार्ड क्षेत्र में विकास कार्य के अधिकारों को हड़पते हुए […]
ब्यूरो रिपोर्ट पटना। बिहार में लगभग चार लाख नियोजित शिक्षक 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को देख कर शिक्षा विभाग के तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि नियोजित शिक्षकों को हड़ताल अवधि का वेतन नहीं दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर सचिव आरके महाजन सभी जिला शिक्षा […]