समस्तीपुर/ खानपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव स्थित श्रीराम-जानकी ठाकुरबाड़ी से चोरों ने भगवान की पांच अष्टधातु मूर्तियों पर हाथ साफ कर गया है।
इसकी कीमत लाखों रुपए की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ठाकुरवाड़ी मन्दिर पर पहुँची और
मंदिर परिसर तथा आसपास के जगहों की जांच कर रही है। सोमवार की सुबह पुजारी शुभकांत चौधरी ठाकुरबाड़ी पहुंचे तो देखा की मंदिर के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद अंदर से भगवान की सभी मूर्तियां गायब थीं। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
पूजारी की फोटो।
जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर से रविवार की रात चोरों ने अष्टधातु की पांच बेशकीमती मूर्तियां चुरा लीं। इन मूर्तियों में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और राधा कृष्ण की प्रतिमाएं शामिल हैं।
ठाकुरवाड़ी में उपस्थित पुलिस बल की फोटो।
इनकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मंदिर के पास जुटकर चोरों को गिरफ्तार करने व मूर्तियों की बरामदगी की मांग करने लगे।
खानपुर थाना के पुलिस बल द्वारा वहां के लोगों को आश्वासन दिया गया कि बहुत जल्द मूर्ति चोरी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट। आज श्री रितेश रॉय (मुख्य पार्षद) नगर परिषद, अररिया के द्वारा बाजार समिति, अररिया क्षेत्र के सब्जी विक्रेताओं एवं फल विक्रेताओं को अपने निजी राशि से मास्क एवं हैंड ग्लोब्स दिया गया l ताकि वह स्वयं सुरक्षित रहें और सामने वाला व्यक्ति भी संक्रमित होने से बचा रहे बाजार समिति […]
बलवंत कुमार चौधरी (बेगूसराय) (बेगूसराय) : छौड़ाही प्रखंड के शेखा टोला एकंबा निवासी फूलो सहनी का दामाद गुवाहाटी में मजदूरी करते हैं। कोरोना वायरस के खौफ के कारण विगत एक सप्ताह से उनका काम बंद था। खाने को भी पैसे नहीं थे। उन्होंने बेटिकट ट्रेन पकड़ बेगूसराय स्टेशन आ गए। यहां रविवार की सुबह जनता […]
पुनीत कुमार की रिपोर्ट। समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर प्रखंड में जिला परिषद सदस्य, विभा देवी क्षेत्र संख्या 43 एवं कांग्रेस प्रखंड महासचिव अजीत कुमार सिंह के द्वारा प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली विक्रेताओ के केंद्र पर जाकर निरीक्षण किए। साथ ही जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को कहा कि महामारी के इस दौर […]