अररिया कोरोना न्यूज फारबिसगंज बिहार भारत राहत लॉक डाउन

श्री राम सेना द्वारा लगातार राहत कार्य जारी ।

ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट।
अररिया /फारबिसगंज-छब्बीसवाँ दिन भी  सफलता पूर्वक संपन्न हुआ   श्रीराम सेना द्वारा चलाया जा रहा सीता रसोई का आज कुशमाहा में श्रीराम सेना के द्वारा आम लोगों में खाद्य पदार्थ के साथ मास्क सेनेटाइजर का वितरण किया गया।

आज भोजन के मेनू में भी परिवर्तन किया गया था, और पूड़ी सब्जी की जगह मूढ़ही चूड़ा और घुघनी का इंतजाम सीता रसोई में किया गया।
 ज्ञात हो की दिनांक 5, 4, 2020 से चालू हुई इस रसोई में खाना पकाकर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाता है।

श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप देव ने कहा कि ये कार्यक्रम हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल हो रहा है, और सभी कार्यकर्ता को मैं धन्यवाद देता
 हूँ। सीता रसोई की देखभाल कर रहे श्रीराम सेना के प्रवक्ता मृत्युजंय शांडिल्य उर्फ़ गुड्डू मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर शिफ्ट में काम करने का निर्णय लिया गया है। और अलग अलग टीम पैकिंग के साथ डिलेवरी कर रहे हैं।

 

मौके पर उपाध्यक्ष भवेश कश्यप, कोषाध्यक्ष किशु ठाकुर, मुन्ना गामी, शैलेश वैद, रंजन सरदार, आनंद गुप्ता, आशुतोष परासर, गौरव राठौड़, मिथुन चौधरी, मोनू रजक, मयुक प्रभात, अभिषेक कुमार, इंद्रजीत मंडल, रोहित कश्यप, सोनू शरीफ, विनय ओझा, अर्णव पूर्वे, छोटू झा, मिट्ठू झा, राजा साह,  अदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *