अररिया न्यूज फारबिसगंज बिहार बीजेपी भारत राजनीतिक

फारबिसगंज वार्ड पार्षद चांदनी सिंह भाजपा महिला प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मनोनीत ।

ज्ञान मिश्रा रिपोर्टर।
अररिया/फारबिसगंज- भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लाजवंती झा के आदेशानुसार चांदनी सिंह  को फारबिसगंज  महिला मोर्चा का नगर  अध्यक्ष बनाया गया।
उन्होंने कहा की मुझे संगठन ने इस पद के लायक समझा इसके लिए मैं पूरे जिला महिला शक्ति की तरफ से महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लाजवंती झा सहित पूरे प्रदेश के पदाधिकारी एवं अररिया भाजपा के सासंद प्रदीप सिंह  जिला अध्यक्ष संतोष सुराना जी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मधु देवी  का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया ।

साथ ही नव मनोनीत नगर  अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व का साधुवाद दिया । जिला अध्यक्ष बनने पर स्थानीय सांसद प्रदीप सिंह,विधायक मंचन केशरी,जिला अध्यक्ष संतोष सुराना पुर्व जिला अध्यक्ष आलोक भगत, चन्द्रशेखरसिंह बब्बन ,विमल सिंह , युवा भाजपा नेता सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अनुप जयसवाल,प्रदेश मंत्री भाजपा नेता प्रवीण कुमार, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष वीणा देवी,अविनाश कनौजिया,प्रदीप कनौजिया,धीरज पासवान, शिवानी सिंह नीलम देवी ,शिवली रंजन,सुरज चोधरी  आदि दर्जनों भाजपा नेता ने नव मनोनीत महिला नगर  अध्यक्ष चांदनी सिंह  को बधाई दिया ।

 3,836 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *