कोरोना महामारी के प्रबंधन हेतु पंचायती राज विभाग के आदेश के आलोक में बहेड़ी प्रखंड के हरहचा पंचायत में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदियों बड़े पैमाने पर मास्क का निर्माण कर रही है। इस पंचायत से कुल 10000 मास्क बनाने का कार्य माननीय मुखिया काजल कुमारी एवं पूर्व मुखिया सुभाष चंद्र सिंह के द्वारा किया गया है ।इस कार्य का आयोजन मुखिया के सहयोग से एवं सामुदायिक समन्वयक अमित कुमार तथा जीविका मित्र ममता देवी के अथक प्रयास से हुआ है।
जिन्होंने सभी सदस्यों को समझा कर एक स्थान पर केंद्रित कर कार्य का संपादन किया जा रहा है। बहेरी प्रखंड के जीविका विशेषज्ञ डॉ एस के प्रभाकर ने इस मास्क निर्माण कार्य का स्थल का अवलोकन कर बताया कि प्रखंड के 27 पंचायतों में पहला पंचायत है जहां इस तरह का कार्य का संपादन किया जा रहा है। साथ ही मास्क निर्माण के कार्य में अपनी तकनीकी सहयोग भी दिया ।और बताया की इस कार्य में कुल 16 सदस्य शामिल है प्रत्येक सदस्य प्रतिदिन 50 से 60 मास्क बनाने का कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व मनरेगा के द्वारा भी जीविका दीदी द्वारा निर्मित मास्क का मांग किया गया था। 1000 मास्क आया था जिसे दिया जा चुका है। एवं दूसरा पंचायत अतहर दक्षिणी से 6000 मास्क निर्माण का मांग माननीय मुखिया निर्मला देवी के द्वारा प्राप्त हुआ है जहां कुल 8सदस्य इस कार्य को अपने घर से बना कर कर रही हैं
प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी मुखिया जी से संपर्क किया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में अधिक से अधिक जीविका दीदियों को मास्क निर्माण का कार्य मिल सके। एवं इस कोरोना महामारी के संकट के दौड़ में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सके
समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत के बाघोपुर वार्ड 9 के रहने वाले मृतक सुरेश सहनी, अरुणा देवी, राखी, मनीषा, गीता, चंदा, सनी सभी समस्तीपुर जिले के बाघोपुर गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर पर जुटी भीड़। आसपास के लोगों का बताना है कि 29 अप्रैल को […]
राजकमल कुमार की रिपोर्ट। सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मालूम हो कि बेलदौर पंचायत के वार्ड नंबर 19 निवासी स्वर्गीय रामजी साह के 25 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार बेगूसराय से मोटरसाइकिल ठीक करवा कर घर वापस आ रहा था। इसी दौरान चौथम थाना क्षेत्र के एनएच 107 करूवामोड़ […]
गया जिले के मोहनपुर प्रखंड के खरडीह पंचायतों के मनोहर गाव में लोगों के बीच खुशी का माहौल बना हुआ है खुशी की वजह सुरेंद्र कुमार ने बिहार पुलिस मे पहुँच गया हैं ,इस इलाके मे अभी तक मूलभूत सुविधाओं से कोशो दुर है अभी तक इस इलाके मे रोड भी नही हैं।बरसात के मौसम […]