समस्तीपुर ज़िला रोसड़ा अनुमंडल विभूतिपुर थाना अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत ( मिल्की गढ़) वार्ड नंबर 1 के चौर में एक 5 वर्षीय बच्चे का शव तैरते हुए मिला। बच्चे का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गया। लोगों ने गढ्ढे से बच्चे के शव को निकाला। बच्चे के मुंह पर चाकू का दो-तीन निशान था। स्थानीय लोगों का कहना था कि बच्चे को हत्या कर पानी से भरे गड्ढे में फेंका गया है।
वही मृत बच्चे की पहचान कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी भोला श्रीवास्तव के 5 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुआ। इसकी सूचना विभूतिपुर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही चौकीदार अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे के शव को लेकर विभूतिपुर थाने ले आए जहां से पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया। वहीं मृत बच्चे की मां ने बताई कि बच्चा कल खेलते खेलते 4:00 बजे से ही गायब हो गए थे। काफी खोजबीन के बावजूद भी बच्चा नहीं मिला। आज सुबह जब गांव के ही कुछ लोग सुबह शौच के लिए गए तब बच्चे के शव को गढ्ढे में तैरते हुए देखा। वहीं बच्चे के इस तरह की निर्मम हत्या से बच्चे के मां रो रो कर वैसुध हो रही थी।
वही गांव के लोगों का कहना था कि यह अवोध बच्चा किसी का क्या बिगाड़ा। मृत बच्चे का पिता परिवार को चलाने के लिए गुड़गांव में मजदूरी करते हैं। घर पर सिर्फ बच्चे की मां और एक छोटी बहन थी।
राजकमल कुमार की रिपोर्ट। खगड़िया प्रखंड मुख्यालय अवस्थित बीआरसी भवन में प्रखंड क्षेत्र के प्रधानाध्यापक का बैठक संपन्न हुआ। उक्त बैठक की अध्यक्षता एमडीएम प्रभारी पप्पू कुमार ने किया ।वही एमडीएम प्रभारी पप्पू कुमार ने प्रधानाध्यापक को बताया कि विद्यालय में एमडीएम संचालन हेतु खाद्य सामग्रियों की खरीदारी जीएसटी धारी दुकानदारों से ही खरीद की […]
चंदन मिश्रा / सुधांशू कुमार सिंह रिपोर्ट। दरभंगा जिला के बहेड़ी:-प्रखंड क्षेत्र के जुड़िया चौक स्थित शनिवार को मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश के लोग लॉकडाउन के कारण फस गए लगभग 10 परिवारों के बीच मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी के नेतृत्व में राशन वितरण किया गया। प्रति परिवार 5 किलो आटा,एक-एक किलो आलू- […]
सतीश कुमार यादव की रिपोर्ट। समस्तीपुर रोसड़ा :- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आज अपना 97 वां स्थापना दिवस मना रहा है ,गुलाम भारत जब देश पर अंग्रेजों का शाषण था, भारत के पूर्ण आजादी हेतु आज ही के दिन 26 दिसंबर 1925 को भारत के कानपुर में सत्यभक्त के नेतृत्व में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई […]