सूचना पर दलबल के साथ पहुँचे सदर डीएसपी प्रितिश कुमार मामले की छानबीन में जुटे है। जानकारी के अनुसार मनमोहन अपने एक मित्र के साथ सोनवर्षा चौक पर सब्ज़ी ख़रीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधियों ने ओवरटेक कर उसपर अंधाधुँध फायरिंग की। जान बचाने के लिए वह सोनवर्षा चौक स्थिति एक मकान में घुस गया।
अपराधियों ने मकान के अंदर घुस कर उसे गोलियों से छलनी कर दिया। लगभग बीस राउंड से अधिक फायरिंग की गई है जिले में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही। बीती रात हुई घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा।
2,713 total views, 3 views today