डायन का आरोप लगाकर 50 वर्षीय महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उनके परिजनों ने बेलदौर पीएचसी लाए, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया।
बेलदौर थाना क्षेत्र के कंजरी पंचायत अंतर्गत रहीमपुर गांव में डायन बताकर पूरे परिवार को मार कर अधमरा कर दिया। उमेश सिंह, के 50 वर्षिय पत्नी इना देवी , रितेश सिंह उम्र 27 वर्ष ,प्रीति देवी उम्र 21 वर्ष, गुड़िया देवी उम्र 22 वर्ष, कन्हैया सिंह वर्ष 22 वर्ष, रूबी देवी उम्र 20 वर्ष इन सभी व्यक्तियों के पूरे परिवार को डायन बताकर घर में घुसकर लाठी डंडे से एवं ईट से सभी व्यक्तियों को दिनेश सिंह उम्र 55 वर्ष, पूजन सिंह उम्र 50 वर्ष, अखिलेश सिंह उम्र 25 वर्ष , राकेश कुमार उम्र 18 वर्ष, बीकेश सिंह उम्र 25 वर्ष, रूपेश सिंह उम्र 18 वर्ष, उषा देवी उम्र 42 वर्ष, प्रियंका देवी उम्र 26 वर्ष व्यक्तियों ने मार कर अधमरा कर दिया। वहीं घायल व्यक्ति पति पत्नी उमेश सिंह उम्र 55 वर्ष ईना देवी उम्र 50 वर्ष को डायन बताकर पूरे परिवार समेत उमेश सिंह के बड़े भाई जान से मारने की नियत से सभी व्यक्ति को बेरहमी से अधमरा कर दिया। वहीं वार्ड प्रतिनिधि विनोद चौधरी एवं ग्रामीणों के सहयोग से बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए।डाक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर इना देवी को रेफर कर दिया।
वही उमेश सिंह ने बताया कि हमें इंसाफ नहीं मिलेगा तो हम गांव छोड़कर बेघर रहने मजबूर हो जाएंगे, क्योंकि मेरे बड़े भाई दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। कभी भी मेरे परिवार में किसी भी व्यक्ति की हत्या हो सकती है। वही बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, उन्होंने बताया कि आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जाएगी।
बलवंत चौधरी(सबकी खबर आठो पहर न्यूज रूम) (बेगूसराय) : छौड़ाही ओपी क्षेत्र के एक गांव में विगत दिनों एक पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर दुष्कर्मी द्वारा बालिका को गंभीर रूप से घायल कर देने की प्राथमिकी आखिरकार शनिवार को छौड़ाही पुलिस ने दर्ज कर ली है। दुष्कर्मी युवक को भी छौड़ाही पुलिस ने […]
बलवंत चौधरी (बेगूसराय) (बेगूसराय): प्रखंड के मक्का उत्पादक किसान इन दिनों नीलगाय और जंगली सूअर के उत्पात से काफी परेशान हैं नीलगाय और सूअरों ने दर्जनों एकड़ मक्का फसल को तहस-नहस कर दिया है । बुधवार को भी छौड़ाही के सुरेश महतो के मक्का फसल बर्बाद कर दिया गया। आगात मक्का की फसल इसके […]
प्रशांत किशोर ने 3500 किमी लंबी जन सुराज पदयात्रा के 100 किमी पूरे कर लिए। इस मौके पर पदयात्रा शिविर में उन्होंने मीडिया से बातचीत की। पदयात्रा का अनुभव साझा करते हुए प्रशांत किशोर ने बताया कि वे पदयात्रा में रोज लगभग 15-20 किलोमीटर चलते हैं और जब 15 से 20 पंचायत का भ्रमण हो […]