अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी एवं भारत को कृषि के मामले में आत्मनिर्भर करने वाले माननीय पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री शास्त्री की जयंती मनाई गई |

के.के. शर्मा / रिपोर्टर ।
रोसड़ा  :  2 अक्टूबर /2020 अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्होंने कभी किसी अस्त्र का प्रयोग नहीं किया और गुलाम भारत को आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ,भारत को अंग्रेजों से आजाद कराया| महात्मा गांधी भारत के गुजरात प्रांत में जन्मे थे और इंग्लैंड में वकालत की पढ़ाई के लिए गए |फिर वहां से पढ़ाई पूरी कर उन्होंने साउथ अफ्रीका में वकालत शुरू की |

वहां  उन्होंने काले गोड़े के रंगभेद संघर्ष की लड़ाई देखा और उन लड़ाई को लड़ने का काम किया |तब जाकर उनके मन में आया भारत में भी लोग गुलाम हैं उन्हें अंग्रेजों से मुक्ति दिलाया जाना चाहिए और एक लंबी लड़ाई यथा नमक सत्याग्रह ,अंग्रेजों भारत छोड़ो,स्वदेशी, ऐसे बड़े आंदोलन कर भारत को उन्होंने 15 अगस्त 1947 को आजाद कराया आज हम उन्हें अहिंसा के पुजारी के रूप में याद करते हैं |

आज जयंती का कार्यक्रम रोसरा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मनाया गया | उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कलवारा में जयंती सभा को संबोधित करते हुए टीईटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने कहा कि गांधी जी हमारे आदर्श हैं जिन्होंने सब जन हिताय, सब जन सुखाय ,अहिंसा परमो धर्म : का नारा दिया आज वर्तमान परिस्थिति में राजनीति हिंसा की तरफ जा रही है लोग जाति पति के धर्म के सहारे राजनीति कर लोगों को आपस में लड़ा कर अपना गोटी सीधा कर रहे हैं|

लेकिन गांधीजी एक धर्मनिरपेक्ष देश की कामना करते थे और सब जन को एक समान मानने वालों में से थे ,आज जरूरत है उनके विचारों को एक बार फिर हम सब मिलकर अपने समाज के अंदर उतारे |

तभी देश का और लोगों का कल्याण हो सकता है  आज का कार्यक्रम रोसड़ा के विभिन्न स्कूलों में मनाया गया  कलवारा में गांधी जी एवं माननीय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जंयती पर  माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम में अशोक सिन्हा अंबिकेश्वर चौधरी रणजीत राम ,शोभा कुमारी, सविता कुमारी हरेराम सिंह आदि शिक्षकों एवं छात्रों ने भाग लिया|

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *