अपराधी क्राइम गोली कांड थाना नालंदा न्यूज बिहार भारत हत्या

दिनदहाड़े बाइक सवार की गोली मारकर हत्या।

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बिंद थाना क्षेत्र के प्रेमनगर पुलिया के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि व्यक्ति बिहारशरीफ से बापस अपने घर बाढ़ जा रहा था।

उसी दौरान प्रेमनगर पुलिया पार कर रहा था। तभी अपराधियों ने उसे गोली मारकर फिर से उसी दिशा में फरार हो गये।घटना को अंजाम देने के बाद ग़ले में सोने की चेन को लूटकर ले गए।

मृतक की पहचान बाढ़ के अरुण यादव के रूप में की गयी है जो आज अपने सहयोगी के साथ बाइक से बिहारशरीफ से बाढ़ जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।स्थानीय लोगो के अनुसार मृतक का अपना टोटो वाहन का शो रूम भी है। घटना के पीछे की स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *