शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया था दुष्कर्म ,अभियुक्त को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

पिंटू कुमार की रिपोर्ट।
बेतिया बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रमपुरवा पंचायत से झारखंडपुलिस ने बैरिया पुलिस के सहयोग से कन्हैया पासवान को गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस को हवाले कर दिया है। थाना अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में कन्हैया पासवान से झारखंड के एक महिला से अज्ञात नंबर के जरिए प्रेम हो गया जिसके प्रेम जाल में फसकर महिला ने बेतिया पहुंच गई थी जो कई दिनों तक  बेतिया में रूम लेकर उसके साथ समय व्यतीत किया।

जब महिला अपने साथ शादी कर झारखंड चलने की बात कहने लगी तो कन्हैया ने ट्रेन में बैठा कर आधे रास्ते से फरार हो गया महिला झारखंड पहुंच कर चंदवा थाने में 165 /19 कांड संख्या दर्ज की गई थी जिसकी  तलाश करते झारखंड के चंदवा थाने की पुलिस ने बैरिया पुलिस के सहयोग से उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर झारखंड ले गई ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *