न्यूज फिल्म इंडस्ट्रीज भारत सम्मानित

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से तीसरी बार सम्मानित हुए मनोज बाजपेयी।

निशा सिंह / फिल्म डिस्क

फिल्म डिस्क:  67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में तीसरी बार सम्मानित हुए फिल्म अभिनेता  मनोज बाजपेयी। बता दे कि  अभिनेता मनोज बाजपेयी को देवाशीष मखीजा द्वारा लिखित निर्देशित ड्रामा फिल्म ‘भोसले’ में मनोज बाजपाई की भूमिका को लेकर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। उन्हें मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू के हाथों सम्मानित किया गया। पुरस्कार सम्मान समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में  आयेजित किया गया था।  मनोज बाजपेयी फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेता हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा में कई हिट फिल्म  दिए हैं, जैसे स्पेशल 26, शबाना, सात उचक्के। वह आज भी अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में राज कर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता मनोज वाजपेयी तेलुगू  और तमिल भाषा में भी फिल्म कर चुके है। वैसे मनोज बाजपेयी पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज बिहार से तालुक रखते हैं ।

माया नगरी मुंबई में अपनी कैरियर बनाने के लिए 1998 में उन्होंने फिल्म सत्या से डब्ल्यू किया और फिल्म सत्या बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुआ। अभिनेता मनोज बाजपेयी को फिल्मी जगत से लेकर कई जाने माने नेता ने शुभकामनाएं दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *