खगड़िया छात्र छात्रा जिलाधिकारी थाना न्यूज बिहार बेलदौर भारत शिक्षक शिक्षा

विद्यालय में पढ़ रहे छात्र छात्राओ को नहीं पता है, जिलाधिकारी का नाम, जवाब सुनकर अचंभित हुए थानाध्यक्ष।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।

प्रखंड मुख्यालय अवस्थित स्थानीय पंचायत अंतर्गत प्रखंड से करीब पाच सौ मीटर की दूरी पर सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय हैं। उक्त विद्यालय में छात्र छात्रा यह भी नहीं जानते हैं कि बिहार के राज्यपाल कौन है। हाय रे सुशासन बाबू। कहते हैं बिहार सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। का सपना पूरा हो सकता है। इसी कड़ी में बेलदौर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार विद्यालय घूमने के दौरान सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।

वही औचक निरीक्षण के दौरान क्लास रूम में  शिक्षिका नम्रता कुमारी बच्चे को पठन-पाठन कर रहे थे। जब क्लासरूम थाना अध्यक्ष पहुंचे तो सभी विद्यार्थी उठकर शिष्टाचार  भेंट किया। उसके बाद जब थाना अध्यक्ष संतोष कुमार छात्र-छात्राएं से बिहार के राज्यपाल के बारे में पूछताछ किया तो उक्त सवाल का जवाब देने से बच्चे घबरा गए और बताने से इंकार कर गए।

यहां तक की उक्त विद्यालय के छात्र छात्रा अपने जिला पदाधिकारी का नाम तक नहीं जानते हैं, तब उन्होंने क्लास रूम में पढ़ा रही शिक्षिका नमृता कुमारी से वही सवाल पूछा तो जवाब देने में भाग गई, उक्त शिक्षिका के द्वारा जवाब दिया गया कि सिर्फ हम छात्र-छात्राओं के बीच गणित पढ़ाते हैं।

शेष बचे विषय नहीं पढ़ाते हैं।यह बात सुनकर थाना अध्यक्ष अचंभित रह गए। आखिर कैसे होगा छात्र-छात्राओं में विकास। जबकि बिहार सरकार शिक्षा के दौड़ में अनेकों प्रकार का व्यवस्था किए। लेकिन बच्चे में विकास नहीं हो रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *