आग न्यूज पदाधिकारी बिहार भारत मौत विधायक शिवाजीनगर समस्तीपुर

मृतक सुरेश सहनी के घर पहुंचे विधायक वीरेंद्र पासवान

समस्तीपुर :- शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र के बँधार पंचायत के वार्ड नं 09 स्थित बाघोपुर गांव के एक ही परिवार के सात सदस्यों की मृत्यु लुधियाना में आगजनी से हो गई थी।इसको लेकर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।घटना की सुचना पाकर स्थानीय विधायक वीरेंद्र पासवान,राज्य महिला आयोग के पूर्व सदस्य नीलम साहनी,जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह, रोसड़ा एसडीओ ब्रजेश कुमार, शिवाजीनगर के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हरिओम शरण,भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, गुंजन सिंह, गणेशी साहनी,विकाशशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष आदर्श कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी, शिक्षक डॉ लाल बाबू,परमानंद सहनी, विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश मंडल आदि पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर गहरी शोक सम्बेदना प्रकट किया ।

विधायक ने कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जांच होगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।साथ ही पीड़ित परिवार को सरकार से मिलने वाली सहायता भी दी जाएगी। मौके पर मिथिलेश साहनी,सुधीर कुमार साहनी,शम्भू साहनी,अर्जुन साहनी,रजनीश कुमार साहनी,हरिप्रसाद साहनी,मोलू कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *