न्यूज प्रखंड बिहार भारत राजनीतिक सहरसा

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया

सुभाष राम की रिपोर्ट
सहरसा जिला के पतरघट प्रखंड अंतर्गत पास्टपार पस्तपार में राजद ने सदस्यता अभियान को लेकर गति तेज कर दिया है।  राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर  की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि  जिला सदस्य  उपाध्यक्ष  धीरेंद्र यादव, जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत नारायण यादव किसान सेल प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, पस्तपार मुखिया  पति राजीव कुमार उर्फ मंटू यादव, पप्पू कुमार यादव, सफीक्वार रहमान,  मुर्शीद आलम, के उपस्थिति में 100 सदस्यों को सदस्यता दिया गया पतरघट प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय जनता दल प्रत्येक बूथ पर चार क्रियाशील सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

अब प्रत्येक गांवों के सभी घरों में जाकर बनाएंगे।
 राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता प्रत्येक गांव के सभी घरों पर जाकर सदस्य बनाने का काम करेंगे। लोगों से राष्ट्रीय जनता दल का सदस्य बनने का आवाहन किया। राजद जिला अध्यक्ष ने लोगों से कहा की राष्ट्रीय जनता दल ए टू जेड की पार्टी है। इसमें सभी धर्म वर्गों का सम्मान है। सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता पार्टी का मूल सिद्धांत है। से  अभियान को गति देने के लिए सहरसा जिला राष्ट्रीय जनता दल सभी प्रखंडों में पर्यवेक्षक नियुक्त करेंगे पर्यवेक्षक को शीघ्र सभी प्रखंडों में जाना चाहिए और बैठक कर पंचायतों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर सदस्यता अभियान को गति देना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *