गया जदयू नेता न्यूज प्रखंड बिहार भारत राजनीतिक

अतिपिछडा प्रकाशप्रकोष्ठ डुमरिया प्रखंड मे सरकार के नितियो को पहुचाने का संकल्प।

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट
गया :- डूमरिया प्रखंड जनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक दांगी भवन में संपन्न हुई है।इस बैठक की अध्यक्षता रौशन मांझी ने किया और संचालन सरेश ठाकुर ने की। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि  संगठन का विस्तार नीतीश सरकार के कल्याणकारी योजनाएं की जानकारी घर घर देने से होगी। नीतीश सरकार के विभिन्न सारी योजनाओं में से सालों भर चलने बाली योजनाएं की जानकारी घर पर जाकर देने से संगठन मजबूत होगा और लोग पार्टी से जुड़ेंगे। कुमार ने कहा कि जनता दल यू के संगठन का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाना है।श्री कुमार ने अपील किया कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचारधारा से अवगत कराएं।

जनता दल यू महापुरुषों के विचारधारा पर आधारित है। जनता दल यू  में परिवारवाद का कहीं कोई गुंजाइश नहीं है। जनता दल यू समाज सुधार का कई कार्यक्रम चलाई हैं। रौशन मांझी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से ही कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलता है।जनहित में कार्य करने से संगठन मजबूत होगा।

बैठक को संबोधित करने वालों में रामबिलास प्रसाद,कुलदीप नारायण सिंह दांगी, अबदुल कलाम,नौशाद अंसारी,दीपक अमन दांगी,कमरुद्दीन अंसारी,पप्पू कुमार दांगी,सीताराम प्रसाद,मन्टू भारती,समीर अंसारी,सरफराज अंसारी,राज कुमार मेहता, आबिद अंसारी ने पिछड़ा प्रकोष्ठ के संगठन के विस्तार में सहयोग करने का संकल्प लिया। नीतीश सरकार के द्वारा जातीय जनगणना कराने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोटि-कोटि आभार प्रकट किया है। डूमरिया बाजार में जुलूस निकालकर नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करने का निर्णय लिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *