गया न्यूज बिहार भारत राजनीतिक

भाजपा करे तो मास्टर स्ट्रोक, हम करे तो विश्वासघाती जदयू जिला प्रवक्ता ।

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट।

गया:- जदयू मुख्य जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की पूर्व मंत्री प्रेम कुमार को नीतीश कुमार जी पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें, भाजपा ने मुकेश सहनी के वी आई पी  पार्टी के साथ क्या किया गया है। भाजपा करे तो मास्टर स्ट्रोक हम करे तो विश्वासघाती

प्रेम कुमार खुद 2020के चुनाव में इंडिया गंठबंधन में रहते हुए जदयू के साथ भीतरघात करने का काम किया, उसी का परिणाम है की उनको मंत्री पद भी नसीब नहीं हुआ है। प्रेम कुमार दो बार मंत्री कई बार विधायक रहते हुआ गया जिला के विकाश के लिए क्या किए, गया की जनता खूब समझ रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  गया जिला न्याय के साथ चौमुखी विकाश का गंगा बहाने का काम किए है।गया जिला की जनता प्रेम कुमार को समझ चुकी है राम राम जपना पराया माल अपना का खेती बंद होने वाली है, 2025 में भाजपा का  गया जिला से सफाया तय है।अगर नीतीश कुमार का विरोध करने से प्रेम कुमार  को भाजपा विपक्ष का नेता बना दे तो हमें कोई ऐतराज नहीं।

आज भाजपा अमृतमहोत्सव के नाम पर अपनी पार्टी एजेंडा चला रही है देश की आजादी में किनका क्या योगदान है ये पब्लिक है सब जानती है और भाजपा के चेहरे को सब पहचानती है।

 9,356 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *