गया न्यूज पूजा बिहार भारत

श्रद्धा और आस्था के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का

रौशन कुमार की रिपोर्ट
गया के जिला के आमस मोहल्ला के वार्ड नं 4 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर डालो श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात्रि तक महिलाओं और पुरुषों की खचा खच भीड़ देखने को मिली । श्रद्धा और आस्था  के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्यवस्थापक सुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि यहां पर भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव कई वर्षों से मनाते चले आये है। उन्होंने यह भी बताए कि अगर भगवान और श्रद्धालुओं लोगों का जिज्ञासा रहा तो मैं यहां पर भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति भी स्थापना करना चाहता हूं।भगवान श्रीकृष्ण चतुर्भुज रूप यानी साक्षात विष्णु के रूप में यहां पर विराजमान है। यहां रात 11 से 12 बजे के बीच में भगवान का जन्म उत्सव मनाया गया था।आज उनका छठी हार मनाया जा रहा है क्योंकि पुराणों में वर्णित है कि भगवान का जन्म मध्य रात्रि में ही हुआ था। उसके बाद ब्राम्हण नागेंद्र मिश्रा के द्वारा एक से डेढ़ घंटे का पूजा अर्चना किया गया भगवान का पंचामृत स्नान कराया गया उसके बाद रात्रि में इनका जन्म उत्सव मनाया गया था।

पुनः सुबह में पूजा अर्चना कर 6 दिन के लिए झूले के साथ विराजमान रहे कृष्ण भगवान का आज छठा दिन उनका छठिहार मनाया जायेगा एवं भण्डारे का व्यवस्था किया जाएगा। भक्तों को भगवान कृष्ण पर पूरा विश्वास है। वो अपने परिवार की सुख, समृद्धि और शांति के लिए यहां पूजा अर्चना कर रहे हैं। मुख्य कार्यकर्ता रंजीत मिश्रा, सुभाष चौरसिया,उदय विश्कर्मा, मनोज चौरसिया, संतोष मिश्रा,मनीष चौरसिया,अंशु पांडेय,नीतीश विश्कर्मा,रोहित कुमार,पिंटू मिश्रा, बिटटू मिश्रा,दिपू चौरसिया,गोलू चौरसिया,में सम्मिलित थे।

 3,785 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *