गया मे होने जा रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को ध्यान में रखते हुए आज शुक्रवार को जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा विष्णुपद अवस्थित संवाद सदन कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया है। संवाद सदन स्थित Call-centre को नेहरू युवा केन्द्र के प्रतिनियुकत वोलंटियर्स के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। पितृपक्ष मेला 2022 के अवसर पर विभिन्न देशों एवं राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों को महत्वपूर्ण जानकारी एवं सुविधाओं से संबंधित जानकारी के लिए यह नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। गया जी आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए ई- समाधान एवं आईवीआरएस नंबर जारी किया गया है।जो 9266628168 है।*इस आईवीआरएस दूरभाष संख्या के माध्यम से तीर्थयात्री अपने आवश्यकतानुसार जानकारी तथा मदद ले सकते हैं। इस आईवीआरएस नंबर पर सभी संबंधित वरीय पदाधिकारियों का दूरभाष संख्या से लाइनअप रखा गया है जिससे ताकि तीर्थयात्री को सीधे मदद पहुंचाया जा सके। इसके अलावा एक हंटिंग लाइन भी बनाया गया है जिसका दूरभाष संख्या 0631 2222500 है। इसके साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0631 2222253/59 है,।इसे भी पितृपक्ष मेला के अवसर पर और भी एक्टिव मोड से कार्य कराया जा रहा है।
अपर समाहर्ता लोक शिकायत नरेश झा ने बताया कि संवाद सदन कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष वर्तमान में सुबह 6:00 से रात्रि 10:00 तक चालू रखा गया है। पितृपक्ष मेला अवधि में नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे कार्यरत रखा जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने संवाद सदन कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में आए हुए सभी फोन कॉल का अच्छी तरह मॉनिटरिंग करवाने का निर्देश दिया गया है जिससे सभी कॉल का अनुपालन प्रतिवेदन तैयार करें जिससे यह पता चल सके कि किस विषय पर ज्यादा फोन कॉल्स आ रहे हैं।इसके अलावा देवघाट एवं अक्षय वट में भी तीर्थ यात्रियों के मदद हेतु पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के साथ अस्थाई नियंत्रण कक्ष स्थापित कराया जा रहा है। जहां विभिन्न शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के पश्चात उन्हें यात्रियों की मदद हेतु लगाया जाएगा।जिला पदाधिकारी ने कहा कि विभिन्न भीड़भाड़ वाले जगहों पर अनिवार्य रूप से पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगवाए एवं लगातार महत्वपूर्ण जानकारियां अनाउंसमेंट करवाते रहें। विभिन्न भीड़भाड़ वाले घाटों अथवा वेदियों के नजदीक खोया पाया से संबंधित काउंटर चालू करवाएं एवं वहां पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगवाएं।इस अवसर पर अपर समाहर्ता लोक शिकायत श नरेशझा, अपर सूचना विज्ञान पदाधिकारी तरुण कुमार, वरीय उप समाहर्ता अमित पटेल, वरीय उप समाहर्ता सुश्री अमृता ओशो, वरीय उप समाहर्ता अमित राजन, अंजनी कुमार, जिला युवा पदाधिकारी, प्रभारी, नेहरू युवा केंद्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जय चंद्र कुमार रिपोर्टर खगड़िया:- जिले के गोगरी प्रखंड के पसराहा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक साथ कोरोना के 6 पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया। सजग प्रशासन ने गांव में पहुंच कर संक्रमित परिवार के आसपास के एरिया को सील कर दिया।बताया गया कि पूर्व में गांव के प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र से लौट […]
सुभाष राम की रिपोर्ट:- सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा के समीप दो से तीन की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक के ऊपर गोली चला दी गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हुई। घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो इलाके में सनसनी […]
राजकमल कुमार की रिपोर्ट बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय भैंसा डीह परिसर में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या एक सौ पर सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पीरनगरा के प्रभारी विनोद कुमार यादव, बी ई उमेश […]