गया न्यूज बिहार भारत

बैतरणी एवं ब्रह्मसत सरोवर में तीर्थ यात्रियों की भीड़ पर नियंत्रण करने को लेकर नगर आयुक्त ने दिए निर्देश ।

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट।
 गया जी मे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का आयोजन हो रहा है इसपर नगर निगम आयुक्त अभिलाषा शर्मा   गया द्वारा सीताकुंड, बैतरणी एवं ब्रह्मसत सरोवर का निरीक्षण किया गया, साफ सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई है।, सफाई प्रवेक्छक एवं नोडल पदाधिकारी को पिंड सामग्रियों को तुरंत हटवा लेने ,सीताकुंड के घाट पर जमा हो  रहे पानी को तुरंत हटाने एवं नदी में गंदे पानी जाल लगाकर हटाने का निर्देश दिया गया है।

इसके लिए अलग से टीम लगाने का निर्देश दिया गया है।दिनांक 14.09.2022 को बैतरणी एवं ब्रह्मसत सरोवर में तीर्थ यात्रियों की अधिक भीड़ होने संभावना को ध्यान में रखते हुए नोडल पदाधिकारी सफाई को कल दिनांक 14.09.2022 को बैतरणी एवं ब्रह्मसत सरोवर पर अधिक संख्या में सफाई कर्मी लगाने का निर्देश दिया गया  है यहां पर भी तालाब के गंदे पानी को जाल लगाकर हटाने का निर्देश दिया गया है।

 3,752 total views,  4 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *