गया चुनाव न्यूज बिहार भारत

जदयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं मंत्री संतोष कुमार सुमन

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट।
गया :- हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन कुढनी विधानसभा उपचुनाव में दो दिवसीय 28 और 29 नवंबर के जदयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा के पक्ष में चुनाव प्रचार में हैं। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन कूढनी विधानसभा के होने वाली उप चुनाव में मनियारी हरिशंकर पंचायत के सिल्लौथ वैद्यनाथ गांव में महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभा की । चुनावी जनसभा में किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत कुमार चंद्रवंशी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता पासवान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी राजेश निराला, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय आलम, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शास्त्री, मोहम्मद कलामुद्दीन, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष मो शरीफुल हक, अनिल रजक, ऋतुराज ओझा, अमित कुमार टावर चौक, मुजफ्फरपुर युवा अध्यक्ष राहुल कुमार आदि हम नेता चुनावी जनसभा में शामिल हैं। हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन 28 नवंबर को भी कुढनी विधानसभा के उपचुनाव में जगदीश कमतौल, छाजन दरधा, सिरोही नगर, अख्तियारपुर, कमतौल, सकरी, धरमोहा, चूहमा, गोया आदि ग्राम भ्रमण का दौरा कर महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार थे।

 4,852 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *