न्यूज पदयात्रा प्रशांत किशोर बिहार भारत

जन सुराज पदयात्रा का 149वां दिन – आज सिवान के रघुनाथपुर प्रखंड से चलकर सिसवन होते हुए हसनपुरा प्रखंड पहुंचेंगे ,प्रशांत किशोर

Bihar :- जन सुराज पदयात्रा के 149वें दिन की शुरुआत सिवान के गोपीपतियांव पंचायत स्थित सैदपुरा हाई स्कूल में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ गोपीपतियांव पंचायत से पदयात्रा के लिए निकले। आज जन सुराज पदयात्रा सिसवा कलां होते हुए हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत हसनपुरा नगर पंचायत के अरंडा मैदान में जन सुराज पदयात्रा शिविर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। 

प्रशांत किशोर की पदयात्रा का सिवान में आज 22वां दिन है। वे जिले में 05 से 10 दिन और रुकेंगे और इस दौरान वे अलग-अलग गांवों और प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे। उनकी समस्याओं को समझ कर उसका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे। दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 3 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 3 पंचायत के 13 गांवों से गुजरते हुए 14.3 किमी की पदयात्रा तय करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *