सेंट जेवियर्स में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत दाहु चौक आरडी कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीएसई नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त सह राष्ट्रीय शिक्षा रत्न-गोल्ड से सम्मानित विद्यालय के मैदान में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। वहीं विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। झंडोत्तोलन विद्यालय के उप प्राचार्य श्याम नंदन झा ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक सह निदेशक विजय कुमार चौधरी ने गणतंत्र दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विनोद झा, अमर नाथ झा,शंभू नाथ झा, रामाधार शर्मा,अमित झा सहित सभी छात्र-छात्राएं,शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *