भाजपा ग्रामीण मंडल रोसड़ा द्वारा केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण आयोजित, विधायक बीरेंद्र कुमार रहे मुख्य अतिथि

समस्तीपुर भाजपा ग्रामीण मंडल रोसड़ा के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय बजट 2025 का सीधा प्रसारण रोसड़ा प्रखंड के भिरहा पूरब पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय यदुपट्टी के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बजट का सीधा प्रसारण देखने के लिए स्थानीय विधायक बीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा गया और उसके बाद बजट के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

वक्ताओं ने इस बजट को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया।
चर्चा के क्रम में बताया गया कि बजट में देशभर में सात हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है, जिससे परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। 

शिक्षा के क्षेत्र में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण का प्रावधान किया गया है, जिससे बालिकाओं की उच्च शिक्षा को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही देश में तीन नए एम्स की स्थापना की घोषणा को स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय बताया गया।बजट में वाराणसी एवं पटना में जहाज़ मरम्मत केंद्र स्थापित करने की घोषणा को पूर्वी भारत के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। 

https://www.sabkikhabar.net/2026/02/02/टभका-चौर-से-मिट्टी-में-छुप/

https://www.sabkikhabar.net/2026/02/01/रोसड़ा-अनुमंडलीय-अस्पताल/

शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रावधान कर आर्थिक गति को तेज करने, सामाजिक संतुलन बनाए रखने और समावेशी विकास को मजबूती देने की बात कही गई।स्वास्थ्य क्षेत्र में कैंसर की 17 दवाओं को सस्ता करने और गंभीर बीमारियों की दवाओं के दाम घटाने की घोषणा से आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई। वहीं, मध्यम वर्ग को राहत देते हुए आयकर में 12 लाख रुपये तक की छूट को ऐतिहासिक निर्णय बताया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग सभी के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।इस अवसर पर नुनु प्रसाद झा, अखिलेश गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक रविंद्र झा, उमेश ठाकुर, संतोष राय, संजीव कुमार राय, विमलेश चौधरी, नवनीश झा, मुरारी चौधरी, प्रशांत राय, पिंकेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *