


रोसड़ा उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टभका चौर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने यह शराब मिट्टी के अंदर छुपाकर रखी हुई अवस्था में बरामद की। बरामद शराब कुल 110 कार्टून में रखी गई थी, जिसमें इम्पीरियल ब्लू एवं रॉयल स्टेग व्हिस्की के कार्टून शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 990 लीटर आंकी गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि यह शराब पंजाब राज्य में निर्मित है और वहीं बिक्री के लिए वैध है। बिहार में शराबबंदी के कई वर्ष बीत चुके लेकिन शराब तस्करी का मामला रुक नहीं रहा ।हालांकि इस कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी से जुड़े किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

https://www.sabkikhabar.net/2026/02/01/रोसड़ा-अनुमंडलीय-अस्पताल/


पुलिस के अनुसार तस्कर छापेमारी की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए।प्रारंभिक जांच के आधार पर उत्पाद पुलिस ने अजीत महतो पिता योगेंद्र महतो, राजेश महतो पिता रामसागर महतो तथा चंदन मोहन महतो पिता रामसागर महतो सभी निवासी बम्बईया, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया है।


पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।इस पूरे अभियान का नेतृत्व उत्पाद थाना अध्यक्ष रोसड़ा पल्लवी सिंह ने किया। वहीं अधीक्षक मध्य निषेध समस्तीपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी, जिसमें मिट्टी के नीचे छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।


https://www.sabkikhabar.net/2026/02/01/रोसड़ा-व्यवहार-न्यायालय-2/

![]()












Leave a Reply