


रोसड़ा थाना अंतर्गत सहियार बुर्ज वार्ड संख्या-03 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित महिला ने पड़ोस के ही कुछ रसूखदार लोगों पर पुश्तैनी जमीन की घेराबंदी रोकने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता अनिता देवी पति-विष्णुदेव शर्मा का आरोप है कि वह अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए अपनी पुश्तैनी खतियानी जमीन पर चारदीवारी निर्माण करवा रही थीं।

इसी दौरान उनके पड़ोस के रहने वाले निर्मला देवी, पंकज कुमार शर्मा और छोटू कुमार ने एक राय होकर नाजायज मजमा लगाया और काम रुकवा दिया।पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके और काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अनिता देवी ने बताया कि आरोपी उन्हें जमीन छोड़ने या उनके नाम लिख देने का दबाव बना रहे हैं।

आरोप है कि विपक्षियों ने धमकी देते हुए कहा कि थाना-पुलिस और कोर्ट-कचहरी हमारी जेब में है, तुम लोग मजदूर वर्ग के हो तुम्हें यहाँ रहने नहीं देंगे।अनिता देवी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षीगण आए दिन अपने दरवाजे पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगाए रखते हैं और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हैं।



जिससे उनके बच्चों के भविष्य और मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है। इसी असुरक्षा के कारण वे अपनी जमीन घेरना चाहती थीं, जिसे अब दबंगई के बल पर रोका जा रहा है।पीड़िता ने प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है ताकि वह अपनी जमीन को सुरक्षित कर सकें।




![]()












Leave a Reply