


खानपुर (समस्तीपुर)
बिहार सरकार के निर्देशानुसार, सोमवार को खानपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बाहाटोल उर्दू सहित सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाफल का प्रकाशन और शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में भारी उत्साह देखा गया।

प्रवेश से प्रगति तक’ पर चर्चा
समारोह की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधान शिक्षक सह शिक्षक नेता अशोक कुमार साहू ने विभाग के इस वर्ष के थीम ‘प्रवेश से प्रगति तक’ को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा:
”छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल विद्यालय ही काफी नहीं है, बल्कि अभिभावकों का सहयोग भी अनिवार्य है। यदि अभिभावक प्रतिदिन अपने बच्चों की पढ़ाई पर मात्र एक घंटा भी समय दें, तो बच्चों के भविष्य में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है।”

भवन की जर्जर स्थिति पर चिंता
संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की तो सराहना की, लेकिन संसाधनों की कमी पर गहरी निराशा जताई। विद्यालय में वर्तमान में 106 छात्र नामांकित हैं, जिनके लिए मात्र दो पुराने कमरे उपलब्ध हैं। प्रधान शिक्षक ने बताया कि विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति और कमरों की कमी को लेकर स्थानीय विधायक, सांसद और विभाग को कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।



मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विभिन्न वर्गों के टॉपरों की सूची इस प्रकार है:
वर्ग 5: अनुराधा (प्रथम)
वर्ग 4: आदिला (प्रथम)
वर्ग 3: कहकशा अंजुम (प्रथम)
वर्ग 2: आशिक कुमार एवं सोनू कुमार (संयुक्त प्रथम)


इस अवसर पर मोहम्मद शोएब, हरे कृष्णा राम, नूर इस्लाम, रामफूल देवी, रवि कुमार, मुस्तरी परवीन, हीरा देवी, उपमा देवी, सुवि देवी, भोलीया देवी, प्रियंका कुमारी, मेहंदी हसन, शकील अख्तर अंसारी, प्रवेज आलम, खुशबू कुमारी और शाहिद अंसारी सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे।

![]()












Leave a Reply