लॉक डाउन होने के बाबजूद शहर में कई दुकान खुला हुआ था,बंद करने पहुँचे पदाधिकारी।

समस्तीपुर:पूरे बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को  देखते हुए बिहार सरकार ने 5 मई से 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है,वही लॉक डाउन के पहले दिन समस्तीपुर शहर की कई दुकानें खुले रहने की सूचना पर सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार सदर एसडीओ आर के दिवाकर ने शहर का भर्मण कर सभी दुकानों को बंद करवाते हुए चेतावनी भी दी कि अगर दुकान खुली हुई नजर आयी तो दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी,सदर एसडीओ आर के दिवाकर ने कहा कि बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की हैl

राज्य सरकार द्वारा जो दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं,एवं प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं यह आप की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे हैं उसका शत-प्रतिशत अनुपालन कराने में जिला प्रशासन की मदद करेंl साथ ही पूर्ण लॉकडाउन से संबंधित राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की भी जानकारी दीl

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *