पंचर दुकान में चोरी का आरोप, ग्रामीणों ने युवक को दबोचा

ROSERA थाना क्षेत्र के रहुआ पंचायत स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप पंचर दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। घटना 22 सितंबर की बताई जा रही है। चोरी की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान पवन महतो के रूप में बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, एचपी पेट्रोल पंप के पास मोहम्मद नजीर की पंचर की दुकान है।

22 सितंबर को दुकान में चोरी होने की जानकारी आसपास के लोगों को मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक ने दुकान में चोरी की है।

दुकानदार मोहम्मद नजीर ने बताया कि दुकान से कुछ सामान चोरी हुआ है। हालांकि, चोरी गया सामान अभी तक बरामद नहीं हुआ है। घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। ग्रामीणों द्वारा युवक को पकड़े जाने के बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची।

पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ घटना की जांच में जुटी है।नगर इंस्पेक्टर सर थाना अध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि चोरी के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *