बेलदौर थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के रोहियामा के वार्ड नंबर 16 में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मालूम हो कि रोहियामा गांव के रामदेव चौधरी के पुत्र छोटे लाल चौधरी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन न्याय की गुहार लगाया है। वही आवेदन में बताया गया है कि उक्त व्यक्ति के साथ कालेश्वर चौधरी के पुत्र श्याम चौधरी ने मारपीट एवं गांजा बेचने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के द्वारा बताया जाता है कि श्याम चौधरी के पत्नी के मृत्यु होने के बाद उक्त व्यक्ति ने सुनीता देवी से प्रेम प्रसंग कर विवाह किया था। वही छोटे लाल चौधरी के रिश्ते में श्याम चौधरी के पत्नी बहू लगते हैं।

वही छोटे लाल चौधरी एवं उनकी पत्नी के द्वारा गंदी गंदी गाली गलौज कर मारपीट कर रहा था। वही अपनी पत्नी को बचाने के लिए जब श्याम चौधरी आए तो उनके भी साथ मारपीट कर खाना चलें गये। उक्त व्यक्ति छोटे लाल चौधरी एवं उनकी पत्नी दबंग कि व्यक्ति जो ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम देते हैं। वहीं थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच-पड़ताल कर दोषियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![]()
















Leave a Reply