मानसून की बारिश ने सड़क को जर्जर स्थिति में ला दिया है। वही जर्जर सड़क होने के कारण वाहन चालकों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मालूम हो कि लगातार बारिश होने से आर ई ओ पथ तिलाठी चौक से लेकर सकरोहर गांव तक जर्जर सड़क हो जाने के कारण बड़े वाहन चालक से लेकर दो पहिए चालक तक को आवाजाही करने में परेशानी भुगतना पड़ रहा है। मालूम हो कि तिलाठी गांव अवस्थित मवेशी डॉक्टर अरुण यादव के घर से लेकर तिलाठी पुल तक सड़क का स्थिति बद से बदतर हो चुका है। वहीं पूर्व मुखिया सकरोहर शोभा देवी के घर से लेकर गुदरिया स्थान तक सड़क उबर खबर में तब्दील हो चुका है, दर्जनों मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुका, तब पर भी पथ विभाग के पदाधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। यदि इस तरह की बारिश होते रहेगी तो सड़क का स्थिति और बद से बदतर हो जाएगा।

जिसको लेकर तिलाठी गांव के ग्रामीण कार्यपालक अभियंता आरडब्ल्यूडी, जिला उप विकास आयुक्त खगड़िया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बेलदौर को दर्जनों ग्रामीण अशोक कुमार गुप्ता, रोशन कुमार, चंद्रमणि कुमार, वार्ड सदस्य 3 प्रतिभा देवी, विकास कुमार साह, मोहम्मद मन्नान, मुकेश कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने उक्त पथ को जीर्णोद्धार के लिए लिखित आवेदन देकर अवगत कराया है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा व्हाट्सएप फेसबुक के माध्यम से बिहार सरकार को अवगत कराया है कि आपके पथ विभाग का इंजीनियर के कारण सड़क उभर खबर में तब्दील हो गया है।
![]()
















Leave a Reply