पीरनगगर बहियार से मिला युवक का सड़ा गला शव, शव की नहीं हुई है शिनाख्त।

बलवंत चौधरी(सबकी खबर आठों पहर न्यूज रूम)

  (बेगूसराय) : छौड़ाही ओपी क्षेत्र के अमारी पंचायत अंतर्गत पीरनगर गांव के बहियार में स्थित स्टेट ट्यूबेल के पास बांसबारी में गुरुवार को एक युवक का शव देखे जाने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। छौड़ाही पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक सब
शव की पहचान नहीं हो पाई है।
  इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर गांव के पशुपालक पशु चारा लाने के लिए पीरनगर बहियार में स्टेट ट्यूबवेल के तरफ गए थे। वहां काफी दुर्गंध उठते देख लोगों ने किसी जानवर के मरे होने की आशंका प्रकट की। कुछ ग्रामीण बांसबाड़ी से उठ रहे तीव्र दुर्गंध की जांच के लिए गए तो, वहां बांसों के झुरमुट में फंसा एक शव देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने छौड़ाही पुलिस को दी।
 शव एक सप्ताह पुराना लग रहा था। मृतक सिर्फ काले रंग का फुल पैंट पहन रखा था। वहीं पेट के पास एक बहुत बड़ा छेद था। बाकी शरीर सड़ कर गल जाने के कारण युवक की हत्या हुई है या खुदकुशी की है यह मालूम नहीं चल सका।
 स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि किसी संदेहास्पद लोग को इधर नहीं देखा गया था। अगल-बगल भी मिसिंग रिपोर्ट नहीं है। शव बरामद स्थल बांसबाड़ी के अगल-बगल काफी जलजमाव है। वहां तक अकेले व्यक्ति का जाना मुश्किल है। जिससे यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

 

ग्रामीण आशंका व्यक्त कर रहे थे कि कहीं अन्यत्र हत्या कर शव की पहचान छुपाने के लिए यहां अपराधियों ने फेक दिया है। घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बारा और तेतराही के बीच हत्या कर फेंके गए एक अज्ञात शव के साथ भी आज मिले शव का लिंक जोड़ रहे थे।  फिलहाल शव की पहचान के लिए अभी तक कोई भी व्यक्ति ने छौड़ाही पुलिस से संपर्क नहीं किया है।   दूसरी तरफ अज्ञात शव पाए जाने की सूचना मिलते ही छौड़ाही ओपी अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे एवं घटनास्थल के आसपास जलजमाव एवं खेतों में घटना के कारणों का सबूत इकट्ठा करने को छानबीन करते रहे।
ओपी अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया है। मृतक के पहचान का भी प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *