
निशा सिंह / फिल्म डिस्क :-

बिहार के लोकप्रिय ‘लौंडा नाच’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रसिद्ध मंच कलाकार रामचंद्र मांझी को राष्ट्रपति द्वारा देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि रामचंद्र मांझी सारण जिले के नगरा, तुजारपुर के रहने वाले हैं। मांझी भिखारी ठाकुर की नाटक टीम के सदस्यों में से एक थे और उन्हें 2017 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने 10 साल की उम्र में ही गुरु भिखारी ठाकुर के साथ स्टेज पर पांव रख दिया था। इसके बाद वो 1971 तक भिखारी ठाकुर की छाया तले ही कला का प्रदर्शन करते रहे।

बता दे कि भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने ट्वीट कर कहा कि “हम भी अपने करियर के शुरुआत ‘लवंडा नाच’ से ही किये थे। पहले ये उपहास की बात होती थी। आज लोक नृत्य को ‘पद्म श्री’ से नवाजा गया। श्री रामचन्द्र मांझी जी हमनी जईसन कलाकार सब के आदर्श रहनी , बानी और हमेशा रहब। ‘पद्म श्री’ सम्मान से नवजला पर बधाई। हमनी सब ला गर्व के पल।” रामचन्द्र मांझी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने के बाद भोजपुरिया क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया है।

पद्म श्री से सम्मानित रामचंद्र माझी को समस्त देशवासियों ने शुभकामनाएं दिए साथ ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज के कई कलाकारों ने शुभकामनाएं दिए बता देगी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कला के क्षेत्र में काम करने वाले कलाकारों बीच खुशी का माहौल देखा गया


![]()
















Leave a Reply