


Rosera नगर परिषद क्षेत्र के फकीराना मोहल्ला निवासी वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ चौधरी के पिता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक महेश चौधरी का मंगलवार की शाम निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों एवं आसपास के लोगों के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।महेश चौधरी के निधन की खबर मिलने पर अनुमंडल क्षेत्र के पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

सेवानिवृत शिक्षक महेश चौधरी की फाइल फोटो
पत्रकार मणिशंकर सिंह, मनोज ठाकुर, ऋषि सिंह, धीरज चौधरी, राजेंद्र ठाकुर, रंजीत कुमार मिश्रा, सुभाष सिंह, अशोक कुमार, संतोष सहनी एवं राजकिशोर पासवान समेत अन्य पत्रकारों ने शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

वहीं स्थानीय भाजपा नेता ललन सिंह, अनीश राज, सुंदरम सूर्यवंशी, दिनेश झा, पूर्व चेयरमैन श्याम बाबू सिंह, सत्येंद्र नायक, शिक्षक राकेश कुमार, रविंद्र झा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए दिवंगत महेश चौधरी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।







![]()












Leave a Reply