
बजरंगबली स्थान के समीप बेलदौर पुलिस ने मास्क अभियान के साथ वाहन जांच किए। मालूम हो कि मंगलवार को पूर्वाहन बेला में वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर बेलदौर पुलिस ने बजरंगबली स्थान के समीप वाहन जांच के साथ-साथ मास्क का अभियान चलाए।

जब प्रशासन गाड़ी को धर पकड़ कर रहे थे तो दो पहिया वाहन चालक बिना मास्क पहने ग्रामीण यत्र तत्र होकर गुजर रहे थे, साथ साथ वाहन चालक गली कुची होकर चलते बने। वही मास्क जांच के दौरान बेलदौर पुलिस ने गरीब 30 व्यक्तियों से मास्क चालान काटे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर मास्क अभियान चलाया गया, करीब 30 व्यक्ति का मास्क चालान काटा गया।

![]()
















Leave a Reply