बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर का आयोजन, पुरुष एवं महिलाएं ऑपरेशन कराने पहुंचे शिविर

बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र से एक पुरुष एवं तीस महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। मालूम हो कि प्रखंड मुख्यालय अवस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में परिवार नियोजन के तहत एक पुरुष इतमादी गांव निवासी अपना नसबंदी कराने पहुंचे।

वही शिविर में प्रखंड क्षेत्र से करीब 30 महिलाएं बंध्याकरण शिविर मे ऑपरेशन कराने पहुंची। जहां डॉक्टरों के द्वारा सभी महिलाओं को जांच पड़ताल किया गया। जांच पड़ताल में बीपी जांच हिमोग्लोबिन, वजन कोरोना जांच इत्यादि शिविर मे जांच किया गया। वही जांच पड़ताल करने के बाद उक्त सभी महिला को जीवन रक्षक दवाई दे दिया गया।

वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन के तहत जो व्यक्ति अपना नसबंदी कराने पहुंचते हैं तो उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में तीन हजार रुपए, प्रेरक को पांच सौ रुपए महिलाओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में दो हजार रुपए प्रेरक को तीन सौ रुपए दी जाती हैं। वह इस मौके पर ब्रजेश कुमार, अनिता कुमारी, नीलम कुमारी, रंजना कुमारी सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *