

बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न गांव में रामधुनी यज्ञ का आयोजन हो रहा है। मालूम हो कि इतमादी पंचायत अंतर्गत पचबिग्घी गांव में 48 घंटा का रामधुनी यज्ञ ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। बताते चलें कि उक्त गांव में मां भगवती के मंदिर बनने के उपलक्ष में ग्रामीणों के सहयोग से चंदा चुटकी कर रामधुनी यज्ञ किया जा रहा है। उक्त रामधुनी यज्ञ में अलग-अलग जगहों से चार मंडली भाग लिया है। जिसमें तूफान मंडली पकरेल, शिव शक्ति मंडल नीरपुर, रतन मंडली सहरसा एवं स्थानीय मंडली उक्त रामधुनी यज्ञ में भाग लिया है।

मालूम हो कि सकरोहर पंचायत अंतर्गत चक्रमणिया गांव जगतगुरु राइस मिल के संचालक के द्वारा सात दिवसीय रामधुनी यज्ञ के साथ-साथ बिंद्रावन से आए हुए प्रवचन कर्ता का प्रवचन किया जा रहा है। मालूम हो कि बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में उक्त गांव में सात दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उक्त यज्ञ में टावर झूला से लेकर दुकानें भी लगी हुई है जो 1 सप्ताह तक चलेगा।


![]()
















Leave a Reply