किसान सर्किल गोविंदपुर की बैठक में गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर जोर।

रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मब्बी में किसान सर्किल गोविंदपुर की बैठक किसान अविनाश कुमार पिंटू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन हसनपुर चीनी मिल, गन्ना विकास विभाग बिहार सरकार, विद्युत विभाग एवं नलकूप विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।गोष्ठी में किसानों को गन्ना उत्पादन बढ़ाने, समय पर सिंचाई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति तथा नलकूप सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने की सलाह दी।कार्यक्रम में हसनपुर चीनी मिल के महाप्रबंधक अरुण कुमार श्रीवास्तव, उप प्रबंधक (गन्ना) अतुल मिश्रा, अनोज, बिहार सरकार के एक्सटेंशन ऑफिसर अंसारी, सुधीर शाही तथा नलकूप विभाग के शशिकांत ने किसानों को बेहतर उपज प्राप्त करने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी।बैठक के दौरान अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

वहीं किसानों ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए खेती और गन्ना उत्पादन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।इस अवसर पर मोहनपुर पूरब पंचायत के मुखिया परवीन कुमार महतो सहित योगेंद्र महतो, अशोक महतो, महेश्वर यादव, गणेश साहु, नथुनी महतो, रामभरोस महतो, अमरेश कुमार, हरिकांत महतो, संजय कुमार, गंगा यादव समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *