


ROSERA थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक के समीप शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार हाईवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, दंपति सिमरिया गंगा घाट से स्नान कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पंचवटी चौक के समीप रोसड़ा से बेगूसराय की ओर जा रहे तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान दरभंगा जिले के बहेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन बहेड़ा निवासी परमेश्वर मंडल के पुत्र राधेश्याम मंडल और उनकी पत्नी माला देवी के रूप में की गई है।घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार और अपर थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मंडल अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद चालक हाईवा ट्रक लेकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाईवा ट्रक को पकड़ लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से मृतक दंपति के परिजनों में कोहराम मच गया है।







![]()












Leave a Reply