ग्रामीणों की सतर्कता से बिजली के दो पोल चोरी होने से बचे, ट्रैक्टर छोड़कर फरार हुए आरोपी

प्रखंड के रहुआ सेंटर चौक के समीप रविवार सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से बिजली के दो पोल चोरी कर ले जाने का प्रयास विफल हो गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद आरोपी पोल लदा ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने देखा कि कुछ लोग ट्रैक्टर पर बिजली के दो पोल लादकर ले जा रहे हैं। संदेह होने पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों का विरोध देखते ही आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकले।

घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विद्युत विभाग के ग्रामीण कनीय अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में एक कंपनी द्वारा विद्युत विभाग का कार्य कराया जा रहा था। कार्य पूरा होने के बाद विभाग को हैंडओवर की जाती है। उन्होंने कहा कि बिजली पोल चोरी के प्रयास के मामले में संबंधित कंपनी की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि बिजली पोल चोरी मामले में अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *